फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider going to in-laws' house dies in accident

Gonda News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to in-laws' house dies in accident
हेलमेट न पहनने के चलते सिर में लगी गंभीर चोट बनी मौत की वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वह बाइक से ससुराल जा रहा था। चारपहिया वाहन के साइड मार देने से यह दुर्घटना हुई, जिसकी चपेट में आये बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चारपहिया वाहन का चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आननफानन उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक की सांसें टूटने की पुष्टि की। जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को पुलिस ने सूचना दी।
क्षेत्र के शीतलापुरी-मसकनवा मार्ग पर स्थित बल्लीपुर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास जनपद बलरामपुर के रेहराबाजार थाना क्षेत्र में ग्राम सोनबरसा भैरहवा निवासी शिवनरायन सिह (55) छपिया में सोहलवा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में पट्रोल पंप के पास मसकनवा से तेज रफ्तार आ रही कार ने साइड मार दी। जिससे बाइक समेत वह गिर गये। सिर पर गंभीर चोट लग जाने से शिवनरायन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेलमेट न लगाने के कारण सिर में अधिक चोट और रक्तश्राव से मौत होना चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर माना है।
विज्ञापन


बाइक से टकराने के बाद पलटी अनियंत्रित कार, चार जख्मी
नवाबगंज (गोंडा)। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बालापुर गांव के पास गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम नवाबगंज की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठी महिला पूनम देवी भी कार की चपेट में आकर जख्मी हो गईं। उसके बाद कार चालक सहित दो लोग कार से निकल कर भाग गए। जबकि उसमें सवार तरबगंज के पुरैनी निवासी सुकई, अनुज व विश्वजीत को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वजीरगंज के गेड़सर गांव निवासी अवनीश कार चला रहे थे, उनके साथ गब्बू भाग गए। निरीक्षक अपराध राधेश्याम यादव ने बताया कि दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे जो कस्बे बढ़ई पुरवा के रामू, श्यामू, भानमती तथा सुमन को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed