{"_id":"5e0cce0b8ebc3e88137e9a21","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-gonda-news-lko5007566162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे-बभनान मार्ग पर साबरपुर शिव मंदिर के समीप मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पीआरबी के पुलिसकर्मियों की सूचना पर खोड़ारे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के घारीघाट के मजरा नाउडीह निवासी चिररी बादशाह (45) मंगलवार की रात बाइक से पिकअप मैकेनिक को बभनान से छोड़ने गया था।
वहां से लौटते समय रात तकरीबन साढ़े नौ बजे खोड़ारे-बभनान मार्ग पर साबरपुर गांव के शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बादशाह की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा देखा तो डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाहियों ने थाने की पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।