फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider dies after falling into canal

Gonda News: नहर में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 31 May 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 31 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into canal
गोंडा। शादी से लौट रहा बाइक सवार युवक मंगलवार देर रात पुलिया से टकराकर नहर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र कटरा बाजार के कौड़हा जगदीशपुर गांव का है। सुखराम प्रजापति (28) मंगलवार रात पूरे दीक्षित गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। लौटते समय गांव के पास उनकी बाइक नहर की पुलिया से जा टकराई। इससे सुखराम नहर में गिर गए और डूबने से मौत हो गई। देर रात तक न लौटने पर परिजन खोजबीन के लिए निकले। नहर के पास सड़क पर सुखराम की बाइक पड़ी मिली। परिजन ने नहर से निकालकर सुखराम को सीएचसी कटरा बाजार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। जिससे वह नहर में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed