{"_id":"62f3f19119bf9d63371edb68","slug":"bike-rally-tiranga-gonda-news-lko6435295104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा बाइक रैली निकाल कर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा बाइक रैली निकाल कर लगाए नारे
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के तरबगंज में बाइक रैली निकालते विधायक। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में जनजागरण को लेकर बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। नगर में बाइक रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने किया। जिले की सात विधानसभा के सभी 33 मंडलों में तिरंगा बाइक रैलियां निकाली गईं। जिसका नेतृत्व जनप्रतिनिधियों ने किया गया।
आंबेडकर चौराहे से तिरंगा झंडा के साथ भाजपाइयों ने रैली निकाली। रैली गुरुनानक चौराहा, झूलेलाल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, आवास विकास, मनकापुर बस स्टाप, महराज गंज बाजार, भरत मिलाप, एकता चौराहा, मनोरंजन चौराहा, पीपल चौराहा, गुड्डूमल चौराहा होते हुए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज पहुंची। यहां पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रैली का समापन किया गया। दीपक गुप्ता, राजेश राय चंदानी, राघवेंद्र ओझा, सचिन गर्ग, अंजू सिंह खरवार, आशीष त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र, शशांक मिश्र, विशाल अग्रवाल शामिल रहे।
मनकापुर में विधायक रमापति शास्त्री की अगुवाई में रैली निकाली गई। मुसेगंज चौराहा से बाजार होते हुए झिलाही चौराहा तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। बाइक रैली मंडल अध्यक्ष कुणाल सिंह की अध्यक्षता में निकाली गई। भारत माता की जय, वंदेमातरम, वीर सेनानी, अमर बलिदानी अमर रहें के नारे लगाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय, वैभव सिंह, राजीव रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, नगर चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेलसर ब्लॉक से मंडल अध्यक्ष केसी सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली रगड़गंज बाजार, चांदपुरपुर, बरसड़ा, परसदा ग्राम पंचायतों तक गई। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि रैली से लोगों में जागरूकता पैदा हो रही है जो राष्ट्र हित के लिए बहुत जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, रज्जन बाबा, अकबाल बहादुर तिवारी, हरी सिंह, अनिल पांडेय, राम धोख मिश्र, संदीप मिश्र शामिल रहे।
वजीरगंज के करदा में विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। रैली करदा चौराहे से निकलकर रसूलपुर, रमराईपुर, बंधवा, भगोहर चौराहा होते हुए वजीरगंज कस्बे में समाप्त हुई। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, सुभाष तिवारी, बलकरन सिंह, अनूप सिंह, नरेंद्र मिश्र, जगदंबा पांडेय मौजूद रहे।
कटरा बाजार में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने देख भक्ति नारे लगाए। जगह-जगह लोगों को तिरंगा वितरित किया। तिरंगा यात्रा गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से निकलकर पीपल चौराहा होते हुए श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, सम्मय मंदिर, थाना, ब्लाक के रास्ते होते हुए पीपल चौराहा पर समाप्त हुई। यात्रा में मंडल प्रभारी मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष रामजी शुक्ला, आनंद शुक्ला, केपी सिंह, सदानंद तिवारी, आनंद तिवारी, विश्राम सागर गोस्वामी, विजय चौबे शामिल रहे।
आरपीएफ ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजन को सम्मानित किया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने शाल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक ने करनैलगंज निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार की रामसंवारी और फूलमती को शाल भेंटकर सम्मानित किया।