{"_id":"698a1d4c32821d625f03c973","slug":"bicycle-entangled-in-trucks-rope-student-dragged-to-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-151882-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक की रस्सी में फंसी साइकिल, घिसटकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक की रस्सी में फंसी साइकिल, घिसटकर छात्रा की मौत
Mon, 09 Feb 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया की फाइल फोटो और नवाबगंज में लोलपुर ओवरब्रिज पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
इटियाथोक/नवाबगंज। ट्रक चालक की लापरवाही ने सोमवार को साइकिल सवार छात्रा की जान ले ली। मामला इटियाथोक क्षेत्र के पारासराय सादीपुरवा का है। यहां के भोला मौर्य की पुत्री अनुप्रिया (14) की साइकिल ट्रक से लटकी रस्सी में फंसकर घिसटती चली गई। इससे उसकी माैत हो गई। वहीं, साइकिल चला रही सहेली की हालत गंभीर बनी हुई है।
भोला के अनुसार अनुप्रिया जनता इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार शाम वह गांव की ही सहेली सुनीता के साथ साइकिल से सामान लेने जा रही थी। साइकिल सुनीता चला रही थी और अनुप्रिया पीछे बैठी थी।
पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक के पीछे लटक रही रस्सी में साइकिल का हैंडल फंस गया। इससे दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर करीब सौ मीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गईं। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को किसी तरह रस्सी से छुड़ाया।
विज्ञापन
दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने अनुप्रिया को मृत घोषित कर दिया। सुनीता का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।
वहीं, दूसरा हादसा नवाबगंज में लोलपुर ओवरब्रिज पर हुआ। बस्ती जिले के बड़ेवन निवासी दिलीप उपाध्याय (38) पत्नी ज्योति (32), बेटे दिशांत (9), ओजस (6) तथा रिश्तेदार अयोध्या के कजियाना निवासी अशोक दुबे (65), पलक (28) व अनाया (6) के साथ कार से प्रीतिभोज में अयोध्या गए थे।
सोमवार भोर में लौटते समय आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार पीछे से उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां ओजस (6) की मौत हो गई। दिलीप, ज्योति, दिशांत और अशोक दुबे को लखनऊ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बेटी की मौत से मचा कोहराम
भोला मौर्य के परिवार में पत्नी सुनीता के साथ बेटा अर्पित व बेटी अंशिका है। अनुप्रिया बड़ी बेटी थी। भोला खेती करने के साथ ही चाय की गुमटी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। अनुप्रिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुनीता, पिता और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।