फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bhandara at different places on Bade Mangal

Gonda News: बड़े मंगल पर जगह-जगह हुआ भंडारा

Tue, 23 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhandara at different places on Bade Mangal
गोंडा के सर्कुलर रोड पर प्रसाद बांटते लोग। - संवाद
गोंडा। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया। लोगों ने सुंदरकांड पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने हनुमानगढ़ी मंदिर में माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा गया। पूरे दिन भक्ति गीत व भजन गुंजायमान होते रहे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में भंडारे का आयोजन किया गया। चीफ इंजीनियर राधेश्याम शर्मा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर रणधीर राजवंश, लवकुश कनौजिया, रामरूप यादव, रवि गुप्ता, ऋषभ शर्मा, महेंद्र सिंह, यमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे। मंडेनाला के पास भंडारे का शुभारंभ सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंगबली का पूजन करके किया। इस दौरान एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, विष्णु शुक्ल, राजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। मालवीय नगर स्थित हनुमान गढ़ी में दर्शन व पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बहराइच रोड स्थित आनंदपुर आश्रम के पास यहीं के निवासी रमेश गुप्ता व अन्य भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। झंझरी ब्लॉक में भंडारा हुआ। बेलसर रोड पर पूरे फकीर में प्रसाद बांटा गया। यहां दिनेश शर्मा, राम कुमार शर्मा, सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। गोनार्द सरयू सेवा समिति सोनवार के तत्वावधान में हुजूरपुर रोड पर भैरवपुरवा के निकट प्रसाद वितरण किया गया। यहां दुर्गेश तिवारी, दीपक मिश्र, महेश पांडेय, विकास मिश्र, शिवम पांडेय, गुलाब ओझा, विपिन शुक्ल आदि मौजूद रहे। चकरौत, चौरी चौराहा, पूरे थान, उमरिया, देवी तिलमहा, हुजूरपुर रोड और छतई पुरवा, खान चौराहा, सेमरा चौराहा पर प्रसाद बांटा गया।
पहाड़ापुर चौराहे पर किन्नरों के चांदनी ग्रुप ने भंडारे का आयोजन किया। इसका उद्घाटन चांदनी किन्नर ने किया। इस मौके पर सनाया, मोहिता, अंशिका, तनु आदि उपस्थित रहे।
परसपुर कस्बे के आंटा, चौक शंकर मंदिर धर्मशाला, भौरीगंज मार्ग स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, आदर्श नगर, बालपुर मार्ग पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इटियाथोक: धुसवा सरोवर संझवल में भक्तों ने वीर बजरंगबली की आराधना के बाद प्रसाद वितरण किया। अशोक त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, केके तिवारी, डॉ. राहुल मौजूद रहे।

रुपईडीह कस्बा में आर्यनगर पृथ्वीनाथ रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कीर्ति मिश्रा उर्फ रोहित, राजेंद्र नाथ मिश्र, राघवेंद्र नाथ मिश्र, जितेंद्रनाथ मिश्र, अवनींद्र मिश्र मौजूद रहे। तरबगंज कस्बा सहित अन्य जगह ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया गया। बस स्टॉप पर भोलू पांडेय, बाबू पांडेय, अशोक रेडीमेड, आदर्श मोदनवाल, अंकित, आशीष ने प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed