फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Best Fighter Award for Ranveer, Ishaan, Sonali and Jaya

रणवीर, ईशान, सोनाली व जया को बेस्ट फाइटर अवार्ड

Thu, 29 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Best Fighter Award for Ranveer, Ishaan, Sonali and Jaya
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ताईक्वाडो प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ विजेेता छात् - फोटो : GONDA
गोंडा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल दिवस के अवसर पर चल रहे दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त करने के लिए जमकर अपने प्रतिद्वंदियों को जमकर धूल चटाया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के समापन में पूरे प्रतियोगिता के 4 बेस्ट फाइटर अवार्ड बालक वर्ग से रणवीर सिंह, ईशान शर्मा तथा बालिका वर्ग से सोनाली पांडे व जिया सिंह को को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के परिणाम की घोषणा करते हुए सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि अंडर 50 वेट कैटेगरी में सोनाली पांडे स्वर्ण, बबीता रजत व साइना सिद्दीकी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं अंडर 22 किलो भार वर्ग में जया वर्मा स्वर्ण, आराध्या रजत, मांडवी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 39 किलो भार वर्ग में पल्लवी कुमारी स्वर्ण, तृषा द्विवेदी रजत, स्वप्निल सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

अंडर 51 किलो भार वर्ग में नैना स्वर्ण, दीया रजत, अनुष्का को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर 32 किलो भार वर्ग में आरुषि को स्वर्ण, रिया को रजत, इशिता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 35 किलोभार वर्ग में शालू सिंह को स्वर्ण, आराध्या को रजत, आक्षिति को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 38 किलो भार वर्ग में पलक सिंह स्वर्ण, महक मौर्या को रजत, नेहा गुप्ता को कांस्य पदक प्राप्त। हुआ अंडर 52 किलो भार वर्ग में निखिल गुप्ता को स्वर्ण, आकाश पाल को रजत, मोहम्मद खालिक को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 70 किलो भार वर्ग में वैभव मनी को स्वर्ण, भास्कर सिंह को रजत, उदित आंत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 65 किलो भार वर्ग में अर्पिता पाठक को स्वर्ण, सौम्या शुक्ला रजत, पुष्पांजलि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 45 किलो भार वर्ग में संजय कुमार को स्वर्ण, कृष्णा सिंह को रजत, श्रवण चतुर्वेदी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने खिलाड़ियों को पदक व अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed