{"_id":"66a931e7de4c362df0036c31","slug":"beneficiary-couple-of-aspirational-blocks-will-go-to-delhi-on-independence-day-gonda-news-c-100-1-gon1002-121132-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली जाएंगे आकांक्षी ब्लाकों के लाभार्थी दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली जाएंगे आकांक्षी ब्लाकों के लाभार्थी दंपती
Wed, 31 Jul 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर जिले के आकांक्षी ब्लॉकों के लाभार्थी दंपती दिल्ली के लाल किला जाएंगे। इसके लिए नीति आयोग की ओर से विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें रुपईडीह, पंड़रीकृपाल और बभनजोत ब्लॉकों से एक-एक लाभार्थी का चयन किया गया है। इन्हें नीति आयोग की ओर से लाल किले पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
जिले के सभी 16 में से तीन ब्लॉक रुपईडीह, पंडरीकृपाल और बभनजोत काे आकांक्षी के तौर चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोड कनेक्टिविटी समेत अलग-अलग संकेतांकों पर नीति आयोग काम कर रहा है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य समेत अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित संकेतांक पर बेहतर सुविधा के लिए काम किए जा रहे हैं।
अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि नीति आयोग की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार लाभार्थियों का चयन किया गया है। ऐसे में नीति आयोग के खर्च पर पति-पत्नी को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। लाभार्थियों के चयन के बाद सूची शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
देवीपाटन के जिलों से जाएंगे लाभार्थी
-- अधिकारियों ने बताया कि गोंडा के रुपईडीह, पंड़रीकृपाल और बभनजोत के अलावा बलरामपुर का श्रीदत्तगंज, श्रावस्ती का जमुनहा और बहराइच का हूजूरपुर ब्लॉक भी आकांक्षी के तौर पर चयनित हैं। इन सभी ब्लॉकों से एक-एक लाभार्थी पति-पत्नी को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली जाएंगे। सभी ब्लॉकों में नीति आयोग के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया की जा रही है।