फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Basic school,abhiyan

2628 स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का लाइव प्रसारण

Sun, 03 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Basic school,abhiyan
गोंडा। बेसिक स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का आगाज भले ही मुख्यमंत्री मंडल के श्रावस्ती से करेंगे, लेकिन उनका संदेश हर गांव तक गूंजेगा। जिले के 1214 पंचायतों के 2628 बेसिक स्कूलों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम का प्रसारण दिखाएं और बच्चों को प्रेरित करें। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने का अभियान शुरू होगा। जिले में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करनैलगंज ब्लाक के कंपोजिट स्कूल, करनैलगंज से होगा। बीएसए ने बताया कि सोमवार से गांव-गांव में अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक स्कूलों में प्रवेश के लिए अभियान तो एक अपैल से ही शुरू हो गया है। परसपुर के मधईपुर कुर्मी कंपोजिट स्कूल के साथ ही जिले के हर स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। दस हजार से अधिक नए छात्रों का प्रवेश भी किया गया है। अब स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सोमवार से होगा। जिसमें जिला स्तर का कार्यक्रम तो करनैलगंज से होगा, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हर स्कूल में होगा। जिसमें प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक के साथ ही कंपोजिट स्कूलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी कार्यक्रम होंगे। बीएसए का कहना है कि जिले में अभियान चलाकर हर बच्चे का नामांकन किया जाएगा। अभी से ही शिक्षक प्रवेश के लिए जुुट गए हैं। कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

स्कूलों की खूबियां बताकर प्रवेश की कर रहे अपील
बेसिक स्कूलों के शिक्षक प्रवेश अभियान को लेकर खासे उत्साहित हैं। स्कूलों में संसाधनों और शिक्षकों के बारे में बताकर प्रवेश कराने की अपील कर रहे हैं। कई स्कूलों की ओर से दावा किया जा रहा है कि स्मार्ट क्लास की सुविधा दे रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी भरोसा दे रहे हैं। बीते साल बेलसर के एक स्कूल के शिक्षकों ने छह बच्चों का प्रवेश नवोदय विद्यालय में कराया है। इसके अलावा कई स्कूलों के छात्रों का चयन विद्याज्ञान स्कूल के लिए हुआ है। प्रवेश के लिए स्कूलों की ओर से इसके बारे में बताया जा रहा है। शिक्षकों की ओर से सोशल मीडिया पर स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी देकर स्कूल भ्रमण के लिए अभिभावकों को बुला रहे हैं, जिससे पूरी तसल्ली करके नामांकन कराएं। इस बदलाव से बड़े संदेश निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed