फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Banarasi Sutpheni and Dry Fruit Mix Vermicelli adding sweetness to Eid

Gonda News: ईद में मिठास घोल रही बनारसी सूतफेनी और मेवा मिक्स सेवईं

Sat, 14 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Banarasi Sutpheni and Dry Fruit Mix Vermicelli adding sweetness to Eid
सेवईं खरीदते लोग।
गोंडा। ईद की तैयारियों से शहर व ग्रामीण इलाकों के बाजार गुलजार होने लगे हैं। सेंवई, सूतफेनी, खजूर और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर रोजेदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार ईद पर खास तौर पर बनारसी सूतफेनी और मेवा मिक्स सूखी सेंवई लोगों की पहली पसंद बनी है। दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट का तोहफा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ईद के त्योहार पर सेंवई का विशेष महत्व होता है। इसी वजह से इसे मीठी ईद कहा जाता है। शहर के बाजारों में हाथ से बनी सेंवई के साथ मशीन से तैयार लच्छेदार सेंवई खूब बिक रही है। दुकानदार जावेद ने बताया कि बाजार में 60 रुपये से लेकर 350 रुपये प्रति किलो तक की सेंवई उपलब्ध है। रमजान के दौरान रोजेदार सहरी और इफ्तार में सूतफेनी व सेंवई का अधिक सेवन करते हैं, इसलिए इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

चौक में दुकान कर रहे हलीम का कहना है कि इस समय बाजार में बनारसी सूतफेनी की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। बनारसी सूतफेनी दो किस्म की आ रही है, जिसकी कीमत 170 रुपये और 220 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा कानपुर की सूतफेनी भी बाजार में उपलब्ध है, जो करीब 120 रुपये प्रति किलो बिक रही है। दुकानदारों का कहना है कि ईद नजदीक आते ही बिक्री में और तेजी आएगी, इसलिए पहले से ही स्टॉक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े के बाजार ने पकड़ी रफ्तार
ईद को लेकर खाद्य सामग्रियों के साथ कपड़ों के बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी नए कपड़ों की खरीदारी में जुटे हैं। दुकानदारों के अनुसार कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के रेडीमेड कपड़े और महिलाओं के सूट-सलवार की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। ईद नजदीक आने के साथ बाजारों की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed