{"_id":"583b20ab4f1c1bfa3d0884be","slug":"balrampur-chini-mills-crushing-season-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में डोंगे में गन्ना डालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बलरामपुर चीनी मिल समूह की मुख्य इकाई का पेराई सत्र 2016-17 रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हो गया। मिल ने चीनी उत्पादन शुरू कर दिया है। इसी के साथ मिल गेट व क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू हो गई है। गन्ना किसान पेड़ी गन्ना बेचकर अब शीघ्र ही गेहूं की बोआई कर सकेंगे।
बलरामपुर चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष एवं ग्रुप कॉमर्शियल एडवाइजर नरेश कुमार खेतान ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मिल परिसर के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर चीनी मिल समूह गन्ना किसानों के हितों के प्रति समर्पित है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान किया जाता रहा है। किसान पेड़ी गन्ना बेचकर खाली खेत में गेहूं की अच्छी फसल भी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीएम शिवपूजन, एसडीएम सदर जेपी सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन रन्नू सिंह, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, राजीव गुप्ता, एसपी सिंह समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।