{"_id":"58efa9804f1c1b9d36cf8d8b","slug":"bajaj-sugar-mill-not-paid-1-21-billion-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल ने 1.21 अरब का नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल ने 1.21 अरब का नहीं किया भुगतान
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बजाज चीनी मिल इटईमैदा अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य का एक अरब 21 करोड़ रुपये दबाए बैठी है। चीनी मिल से जुड़े 30 हजार किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। शासन ने 23 अप्रैल तक मिल प्रबंधन को समस्त भुगतान करने का अल्टीमेटम जारी किया है। समय से भुगतान न करने पर शासन ने मिल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
शासन के इस फरमान पर प्रशासन किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में जुट गया है। डीएम राम विशाल मिश्र के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी ने बजाज चीनी मिल इटईमैदा के प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि के अंदर समस्त भुगतान करने का निर्देश दिया है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि शासन ने सभी चीनी मिलों को 23 अप्रैल तक किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बजाज चीनी मिल इटईमैदा प्रबंधन को 30 हजार किसानों के एक अरब 21 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
मिल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि यदि शासन स्तर से निर्धारित तिथि के अंदर समस्त देयकों का भुगतान नहीं किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी जीएस चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की बैठक में शामिल हुए थे। शासन की तरफ से बैठक के दौरान 23 अप्रैल तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
समस्त किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित तिथि के अंदर कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने यह भी बताया कि शुगर कंपनी तुलसीपुर ने क्षेत्र के 60 हजार किसानों का समस्त भुगतान कर दिया है।
बलरामपुर चीनी मिल को 90 हजार किसानों के छह करोड़ रुपये बकाया भुगतान का निर्देश दिया गया है। बलरामपुर चीनी मिल के अध्याशी अध्यक्ष एनके खेतान ने बताया कि किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही सभी किसानों के अकाउंट में बकाया गन्ना मूल्य की धनराशि प्रेषित कर दी जाएगी।