फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bail application of murder accused accused rejected

Gonda News: जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sun, 21 Jul 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bail application of murder accused accused rejected
गोंडा। अपशब्द कहकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मौजा कौड़हा जगदीशपुर निवासी ऊषा देवी ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 20 जून 2024 को सुबह 10 बजे भूमि विवाद को लेकर गांव के ही शिवम, रामपाल व आशू दरवाजे पर आए और अपशब्द कहते हुए बहू रीना देवी व पौत्र सिद्धांत को लाठी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इससे रीना व सिद्धांत को गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। सुनवाई के दौरान मुकदमे के तथ्य व अपराध की गंभीरता देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी शिवम का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed