फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bag full of jewelery looted from couple

Gonda News: दंपती के लूटा गहने से भरा बैग

Fri, 15 Nov 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bag full of jewelery looted from couple
खोड़ारे (गोंडा)। बभनान-खोड़ारे मार्ग पर घारीघाट में दंपती से बाइक सवार बदमाश जेवर से भरा बैग लूटकर भाग गए। दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर निवासी मनोज तिवारी बेटे की शादी के लिए जेवर खरीदने बृहस्पतिवार को पत्नी वंदना के साथ बस्ती जिले के त्रिलोकपुर हड़िया बाजार गए थे। वहां से जेवर खरीदकर घर लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर बभनान-खोड़ारे मार्ग पर घारीघाट स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवार एक बदमाश ने चलती गाड़ी से ही पीछे बैठी पत्नी के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। बैग नहीं छूटा और दंपती सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश रुका और वंदना के हाथ से बैग छीनकर भाग गया। इस दौरान वंदना को गंभीर चोटें आई हैं। मनोज ने बताया कि बैग में सोने-चांदी के गहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव के अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित मनोज तिवारी के बेटे की शादी 17 नवंबर को है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा का कहना है कि छिनैती की सूचना मिली है। इलाके में घेराबंदी कराई गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed