फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Badminton Prize Money Championship begins

Gonda News: बैडमिंटन प्राइजमनी चैंपियनशिप का आगाज

Fri, 09 Jan 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Badminton Prize Money Championship begins
परसापुर ​स्थित शूटिंग रेंज में निशाना साधते सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज। स्रोत: सोशल मीडिया 
विश्नोहरपुर। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विश्नोहरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से तीन दिवसीय नौवीं अवध बैडमिंटन प्राइजमनी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रकथा के वाचक ऋतेश्वर जी महाराज ने खिलाड़ियों से मुलाकात करके चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


पहले दिन महिला सिंगल लीग में अयोध्या की काव्या दूबे ने बहराइच की प्राची मिश्रा को 21-9 से हराया। उज्ज्वला पाल ने यशस्वी चक्रवाल को 21-1 से पराजित किया। गोरखपुर की ट्विंकल ने रितिका गौर को 15-1 से हराया। आरोही ने अंशिका को 30-22 और सृष्टि पांडेय ने तेजस्विनी सिंह को 21-14 से हराया। प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग से 65 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देवीपाटन, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडल के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। करीब 80 लीग मैच होंगे। विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऋतेश्वर जी ने शूटिंग रेंज में साधा निशाना

नवाबगंज। ऋतेश्वर जी महाराज ने शुक्रवार को परसापुर स्थित शूटिंग रेंज में सांसद करण भूषण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह के साथ निशानेबाजी भी की। बाद में उन्होंने सांसद के साथ उनके आवास परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने बृजभूषण की गोशाला में सबसे छोटी प्रजाति की पुंगनूर गाय को गुड़ व चना खिलाया। अस्तबल में डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के घोड़े की जानकारी ली। आवास परिसर स्थित प्राचीन कुएं का अवलोकन किया और राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed