फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bad roads will be repaired before Dussehra and Diwali

Gonda News: दशहरा और दीपावली से पहले जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 27 Sep 2025 06:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Bad roads will be repaired before Dussehra and Diwali
बलरामपुर। दशहरा और दीपावली पर्व से पहले सदर विकास खंड की जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 20 लाख रुपये का विशेष बजट जारी कर दिया है। इससे क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी संतोष कुमार, परवेज, मोहित व राज कुमार आदि ने बताया कि लंबे समय से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी थीं। बरसात के बाद हालात और बिगड़ गए थे। त्योहारों के समय आवाजाही सबसे अधिक रहती है, ऐसे में मरम्मत से बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि मरम्मत कार्य से न केवल त्योहारों में सुविधा होगी बल्कि रोजमर्रा के जीवन और स्थानीय व्यापारियाें की भी मुश्किल दूर होगी।अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग ने सड़कों की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर रखा है। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि मरम्मत कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed