{"_id":"0c9f8e80c74e805ba4f1a8090e35d769","slug":"authorities-imposed-reprimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को लगाई फटकार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है और इस दिशा में तमाम योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इसलिए सभी अधिकारी विकास कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए जनता को लाभ पहुंचाएं और विकास कार्यक्रमों में तेजी लाएं। यह निर्देश प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करने के दौरान अधिकारियों को दिए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों द्वारा विकास कार्यक्रमों में जानबूझकर लापरवाही बरतने की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विकास कार्यक्रमों का सही ब्योरा न दे पाने पर कई अधिकारियों को मंत्री की नाराजगी का सामना करना पड़ा। जनपद में सड़कों की समीक्षा के दौरान खराब सड़कों के नवनिर्माण अथवा नवीनीकरण समय से न कराने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
जनपद में शुद्ध पेयजल के लिए नलों के रीबोर की सही जानकारी अधिशासी अभियंता जल निगम नहीं दे पाए। इस प्रकरण पर एक्सईएन जल निगम को मंत्री की कड़ी फटकार सुननी पड़ी।
उन्होंने एक्सईएन को निर्देश दिए कि ब्लॉकवार रीबोर कराए गए नलों की सूची वर्षवार उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं तथा यह भी बताएं कि जनपद में कहां-कहां नए नल लगवाए गए। बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था तथा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण की बेहद धीमी गति पर अधिशासी अभियंता विद्युत से जवाब तलब किया है।
समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान कुछ जनप्रतिनिधयों द्वारा संतोषजनक काम न करने की शिकायत की गई, जिस पर मंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्रों को ससमय योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि इस वर्ष कृषकों को पंजीकरण के लक्ष्य 88 हजार के सापेक्ष अब तक 54 हजार किसानों का पंजीकरण बीज सब्सिडी के लिए किया जा चुका है तथा खरीफ की फसल के दौरान जनपद में किसानों को एक करोड़ से अधिक की सब्सिडी दी जा चुकी है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने धान क्रय केंद्र अब तक न संचालित किए जाने की शिकायत की जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द जनपद के सभी धान क्रय केंद्र संचालित कर किसानों का धान क्रय किया जाय तथा एक-एक पाई का भुगतान भी समय से सुनिश्चित किया जाय।
इसके अलावा रबी की फसल के लिए किसानों को खाद, बीज आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाय। इसके अलावा मंत्री ने अन्य विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, विधायिका नंदिता शुक्ला, डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन कमरूद्दीन, डीडीओ यशवंत सिन्हा, पीडी वीरपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।