फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aunt's daughter was raped by two brothers, now blackmailing by making video

Gonda News: मौसी की बेटी से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, अब वीडियो बनाकर कर रहे ब्लैकमेल

Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Aunt's daughter was raped by two brothers, now blackmailing by making video
गोंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी दो भाइयों ने इगलास क्षेत्र की रहने वाली अपनी मौसी की नाबालिग पुत्री से लगातार पांच साल दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने उसका वीडियो भी बना लिया था। बालिग होने पर जब किशोरी का रिश्ता हो रहा है तो अब दोनों भाई लड़की के होने वाले पति को वीडियो भेजकर रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। लड़की की मां ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर गोंडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना इगलास के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि नवंबर 2017 में गोंडा क्षेत्र निवासी मेरी बहन के लड़कों की शादी थी। मेरी बहन ने बीमारी का हवाला देते हुए मेरी नाबालिग पुत्री को घर के काम में मदद के लिए बुला लिया। वहां मेरी पुत्री को बहन के लड़कों ने नशीला पदार्थ मिलाकर कुछ खिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन बहन के बड़े लड़के ने वीडियो दिखाकर मेरी पुत्री के साथ फिर से दुष्कर्म किया। दोनों भाई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरी पुत्री से लगातार दुष्कर्म करते रहे। बदनामी और डर के कारण पुत्री ने घटना को छुपाए रखा। दिसंबर 2022 में पुत्री की शादी होना तय है। शादी की बात सुनकर आरोपी भाइयों ने अश्लील वीडियो को होने वाले दामाद और उसके दोस्तों के मोबाइल पर भेज कर शादी तोड़ने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि होने वाले दामाद ने मुझे घटना के बारे में बताया तो पुत्री से पूछताछ की। उसने बताया कि नवंबर 2017 से मौसी के दोनों पुत्रों ने चाय में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया था और बेहोशी की हालत में मेरे साथ दुष्कर्म किया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करते रहे।

वीडियो कॉल पर जबरदस्ती कपड़े उतरवाकर वीडियो रिकॉर्डिंग भी करते रहे। आरोप है कि नवंबर 2022 में पीड़िता मां की बहन व उसका पति कुछ लड़कों को लेकर घर पर आए तथा मामले को खत्म करने को कहा अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह रिपोर्ट लिखवाने थाना इगलास में गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। अब मामले में थाना गोंडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed