{"_id":"645a89146ce9a6e629034200","slug":"attacked-and-beaten-in-gonda-six-injured-gonda-news-c-13-1-226118-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हमला कर पीटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हमला कर पीटा, छह घायल
Tue, 09 May 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा में रविवार रात घर में घुसकर किए गए हमले में दो महिलाओें समेत छह लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से दो भाइयों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लोनियनपुरवा निवासी प्रहलाद का गांव निवासी अमर बहादुर से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार दोपहर में अमर बहादुर दरवाजे पर आकर अभद्रता करने लगे। विरोध पर लौट गए। मगर रात दस बजे वह सियाराम व पवन के साथ लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर आ धमके और पीटना शुरू कर दिया। जिसमें प्रहलाद के बेटे बलिराम, रामजीत, अमरजीत, रामजीत के बेटे चंदन, बलिराम की बेटी सुमन, सीमा पत्नी अमरजीत घायल हो गईं। हमलावरों ने प्रहलाद और पड़ोस के शिवकुमार के छप्पर के घर में आग लगा दी। इससे गृहस्थी समेत पूरा सामान जल गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अमरजीत और बलिराम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।