फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   asha bahu,chc,gonda

Gonda News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को जिंदा जलाने की धमकी दी

Wed, 07 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
asha bahu,chc,gonda
गोंडा के उप स्वास्थ्य केंद्र गोगिया में बुधवार को रोती सीएचओ। -संवाद - फोटो : GONDA
बालपुर(गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य परसपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र गोगिया में आशा कार्यकर्ता के पति ने जमकर हंगामा काटा। सीएचओ को जिंदा जला देने की धमकी दी। साथ ही एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

गोगिया उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को टीकाकरण के दौरान हंगामा हुआ। केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सुनीता मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान दोपहर को आशा कार्यकर्ता गुड़िया के पति बलराज सिंह आ धमके। अभद्रता करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ड्यूटी करने आए या न आए कोई पूछेगा तो उसकी खैर नहीं। धक्का देते हुए जिंदा जला देने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीएचओ ने पीछे भागकर सीएचसी अधीक्षक व ग्राम प्रधान को फोन किया। इसी बीच हंगामा बढ़ते देखकर गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए तथा प्रधान के पिता मौके पर आ पहुंचे। तब तक हंगामा कर रहा युवक बाइक लेकर भाग निकला। जाते-जाते उसने जिंदा जला देने की धमकी दी। अधीक्षक ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक पहुंची वह फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ ने बताया कि हंगामा कर रहे युवक के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुुमार सिंह ने बताया कि सीएचओ की ओर से तहरीर मिली है, जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed