{"_id":"671a855b8533dd79870ea94c","slug":"as-soon-as-tadka-was-killed-shouts-of-shri-ram-echoed-gonda-news-c-100-1-gon1001-126120-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ताड़का वध होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ताड़का वध होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे
Thu, 24 Oct 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के छतईपुरवा में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। - संवाद
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज के ग्राम छतईपुरवा के ब्रह्मचारी स्थान पर चल रहे श्री बाल रामलीला उत्सव के तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध व मारीच दरबार की लीला का मंचन किया। श्रीराम चरितमानस व दंत कथाओं के आधार पर कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि राक्षसों के अत्याचार से ऋषि-मुनि त्रस्त हैं। महर्षि विश्वामित्र अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर प्रभु राम-लक्ष्मण को अपने यज्ञ की रक्षा के लिए भेजने का निवेदन करते हैं। पहले तो राजा दशरथ विचलित हो उठते हैं, पर गुरु वशिष्ठ के समझाने के बाद वह दोनों पुत्रों को महर्षि विश्वामित्र को सौंप देते हैं। इस दौरान प्रभु श्रीराम का जंगल के रास्ते में ताड़का राक्षसी से सामना होता है, वो महर्षि विश्वामित्र पर आक्रमण करने दौड़ती है। तभी श्रीराम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर एक ही बाण से ताड़का का वध कर देते हैं। ताड़का का वध होते ही श्रीराम के जयकारों से पंडाल भक्तिमय हो जाता है।
वहीं, कानपुर से आए कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसमें चरपोटन के रोल में हास्य कलाकार ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। आगे के प्रसंग में कलाकारों ने दिखाया कि जंगल में श्रीराम को मारीच और सुबाहु नामक दो राक्षसों से सामना होता है। जिसमें प्रभु राम के बिना फर के बाण से मारीच सौ योजन दूर जा गिरता है और सुबाहु का वध हो जाता है।
रामलीला में सचिन पांडेय, राजू पांडेय, श्रीलाल शुक्ल, रितेश, कमलकांत, अविनाश, गुलशन आदि कलाकारों ने अभिनय किया। इस मौके पर अंकुर पांडेय, लालबाबू, सर्वेश पांडेय, अभिषेक, रजत ओझा, रमेश, सुनील ओझा, डॉ. प्रदीप शुक्ल, राजदेव शुक्ल, दिनेश मिश्र बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।