फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arrest of two accused of dowry death

Gonda News: दहेज हत्या के दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Arrest of two accused of dowry death
परसपुर (गोंडा)। दहेज हत्या के अगल-अगल मामलों में आरोपी रहे दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है। पहला मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ित भयापुरवा निवासी अरविंद शुक्ल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहजे न देने के कारण रविवार को उसकी बहन दुर्गेश शुक्ला की हत्या कर दी गई।
इस मामले में हत्या का आरोप परसपुर निवासी पति रमेंद्र, ससुर धनलाल पांडेय, ननद सरिता व सास पर लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में सोमवार को आरोपी ससुर धनलाल पांडेय को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दहेज हत्या के दूसरे मामले में मृतका के पिता कौशल कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि ससुरालीजनों ने दहेज न देने पर उनकी विवाहित पुत्री कोमल सिंह की हत्या कर शव सरयू नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

इस मामले में तहरीर देकर ग्राम बहुवनमदार मांझा रामपाल पुरवा निवासी पति सहित छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक पवन कुमार सिंह को बेनीगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed