{"_id":"6519a84307c49331130436f7","slug":"arrangements-will-be-modern-in-nagar-panchayats-gonda-news-c-100-1-gon1002-5266-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नगर पंचायतों में आधुनिक होंगी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नगर पंचायतों में आधुनिक होंगी व्यवस्थाएं
Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पिछड़े ब्लॉक रुपईहीह, बभनजोत व पंडरीकृपाल के साथ ही तरबगंज, बेलसर और धानेपुर समेत अन्य नगर पंचायतों में भी 75 बिंदुओं पर हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए 14 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां सड़क, आवास, रोजगार, विद्यालय भवन, बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं के साथ ही कुपोषण पर उच्च मापदंडों पर काम किए जाएंगे।
पिछड़े ब्लॉकों के साथ ही नवगठित तरबगंज, बेलसर व धानेपुर को आकांक्षी नगर पंचायत घोषित किया गया है। अपर सांख्यिकी अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि चयनित नगर पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही आजीविका एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने व विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास तेज गति से कराया जाएगा। नगर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, जलनिकासी, संपर्क मार्ग, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइटें लगवाने का काम कराया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को त्वरित गति से लागू कर सतत विकास का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पंचायत का चयन आकांक्षी नगर योजना में शामिल होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक प्रेमनरायन पांडेय के प्रयासों के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र की नवगठित दो नगर पंचायतों तरबगंज और बेलसर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। आकांक्षी नगर योजना के तहत क्षेत्र की दोनों नगर पंचायतों का चयन कर लिया गया है। जिससे क्षेत्र की करीब 60 हजार की आबादी को विभिन्न योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सकेगा।
विकास योजनाओं को नगर में समुचित ढंग से संपादित करने व अभिलेखों के रखरखाव के लिए सभी नगर पंचायतों में मुख्यमंत्री शहरी फेलो की तैनाती की जाएगी। ये सीएम फेलो जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी के पर्यवेक्षण में काम करेंगे। योजनाओं का सर्वेक्षण करना, आंकड़ों का संकलन, सत्यापन, ऑनलाइन डाटा फीडिंग, परियोजनाएं बनाने, अभिलेखों के रखरखाव जैसे काम इनके जरिये किये जाएंगे। इसके लिए इन्हें टेबलेट भी प्रदान किया जाएगा। सीएम फेलो का चयन नगर विकास विभाग करेगा। तरबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि विधायक के प्रयास से नवगठित नगर पंचायत का चयन आकांक्षी नगर योजना के तहत हो सका है। चुनाव के दौरान नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास का जो वादा किया था उसे पूरा करने में आसानी होगी व जल्द ही क्षेत्रीय लोगों हर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।