फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arrangements for pollution free bonfire will be made in night shelters.

Gonda News: रैन बसेरों में होगा प्रदूषण मुक्त अलाव का इंतजाम

Fri, 24 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for pollution free bonfire will be made in night shelters.
गोंडा।
विज्ञापन

जिले की चारों तहसीलों में ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से रैन बसेरों को सुधारा जाएगा। मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, मेवातियान के आश्रय स्थल और बस स्टेशन पर समुचित इंतजाम किया जाएगा। वहीं करनैलगंज में पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, धर्मशाला भौरीगंज रोड परसपुर और नगर पंचायत परिसर कटराबाजार में रैन बसेरे का इंतजाम होगा।
मनकापुर में नगर पंचायत सभागार के अलावा नगर पालिका परिषद नवाबगंज (धोबीघाट) में व्यवस्था होगी। मंगलवार के अमर उजाला माई सिटी के अंक में ''''रैन बसेरे बदहाल, ठंड में कैसे गुजरेगी रात''''
विज्ञापन

शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार रैन बसेरों को प्रदूषण मुक्त रखा जाएगा। यहां पर गैस अलाव का इंतजाम होगा। वहीं समन्वय के लिए अधिकारियों से सभी रैन बसेरों के निरीक्षण कर समुचित इंतजाम के अनुरोध किए गए हैं। इसके बाद शीतलहर के निजात पाने के लिए रैन बसेरे दुरुस्त किए जाएंगे। वहीं जरूरमंदों को पुराने कपड़े एकत्र कर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed