{"_id":"6920aecf6cb3e54bbe0f4e00","slug":"arogya-mandir-was-found-closed-during-the-inspection-of-cdo-gonda-news-c-100-1-gon1041-147569-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला आरोग्य मंदिर
Fri, 21 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। सीडीओ अंकिता जैन के निरीक्षण में ग्राम पंचायत उम्मेदजोत का जन आरोग्य मंदिर शुक्रवार को बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अनामिका के तबादले के बाद से यहां ताला लटक रहा है। सीडीओ चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोग्य मंदिर में एएनएम की तैनाती कराई जाएगी।
चौपाल में उन्होंने पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, पारिवारिक पहचान पत्र और सामूहिक विवाह योजना सहित सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन नियमित खुलता है और पंचायत सहायक बैठते हैं। सीडीओ ने सचिव खेमराज वर्मा को निर्देश दिए कि 50 वर्ष से कम आयु की निराश्रित महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। वृद्धा नाजो ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग की। इस पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।
बीएलओ उस्मान द्वारा गांव के 1,194 मतदाताओं के सापेक्ष केवल 35 फाॅर्म ऑनलाइन भरने पर नाराजगी व्यक्त की और तय समय में कार्य पूरा करने को कहा।
ग्राम प्रधान नुरुल हसन व लल्लन ने सलारपुरवा से आरिफ के घर तक 300 मीटर सड़क टूटी होने और जूनियर हाईस्कूल अलगटवापुर तक पहुंचने का रास्ता न होने की गंभीर समस्या बताई। सीडीओ ने ब्लॉक के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, एडीओ राकेश श्रीवास्तव, रजनी यादव, विंध्यवासिनी आदि मौजूद रहे।