फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Appointment of 1088 assistants fixed in panchayats, training started

पंचायतों में 1088 सहायकों की नियुक्ति तय, प्रशिक्षण शुरू

Mon, 20 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Appointment of 1088 assistants fixed in panchayats, training started
गोंडा। जिले की 1204 पंचायतों की 35 लाख आबादी को अब गांव स्तर के कार्यों के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें पंचायत सचिवालयों में ही सहायक मिल सकेंगे, जो स्थानीय स्तर के कार्य पूरे कराएंगे। अभी तक परिवार रजिस्टर की नकल के लिए भी सचिवों को ब्लाक स्तर तक खोजने के लिए दौड़ना पड़ता था क्योंकि एक सचिव के जिम्मे पांच से आठ गांवों का प्रभार रहता है।
विज्ञापन

अब पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायक इस परेशानी को दूर कराएंगे। प्रशासन ने इसके लिए अब तक 1088 सहायकों का चयन कर इनका प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है। इनमें से करीब तीन सौ पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण श्रावस्ती में पंचायत ट्रेनिंग सेंटर पर हो चुका है।
विज्ञापन

पंचायतों में कामकाज देखने के लिए 1204 गांवों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने का कार्य डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति प्रस्तावों का परीक्षण कर तैयार सूची के आधार पर करेग। अभी पंचायत सहायकों की नियुक्ति एक साल के लिए होगी। प्रधान व सचिव के संतोषजनक कार्य की संस्तुति पर यह कार्यकाल अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकेगा। अधिकारियों की माने तो जिले में 1088 पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायक आम लोगों के लिए पंचायतों में बने पंचायत सचिवालयों पर मौजूद रहकर उनकी परेशानियां सुनकर निस्तारित करेंगे। पंचायतों में चलने वाली विकास योजनाओं के कामकाज में सहायकों की अहम भूमिका रहेगी।

वर्तमान समय में एक सचिव के जिम्मे करीब आठ गांवों का प्रभार है। सहायक मिलने के बाद उन्हेें कार्य करने में सुगमता मिलेगी और पंचायत के लोगों को भी राहत मिलेगी। जरूरी कार्य वह पंचायत सहायक से कह सकेंगे और पंचायत सहायक सचिव तक बात पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed