{"_id":"68320225f7507f99620d98a9","slug":"applications-for-admission-to-maa-pateshwari-devi-university-will-be-made-on-samarth-portal-gonda-news-c-13-1-lko1034-1218064-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर होंगे आवेदन
Sat, 24 May 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के बलरामपुर में नवस्थापित मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध चारों जिलों के कॉलेजों में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल से आवेदन लिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया आसान बनाने के साथ ही पारदर्शी व्यवस्था के लिए समर्थ पोर्टल को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से जरूरी तैयारी की जा रही है। ऐसे में जल्द ही स्नातक व परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोर्टल शुरू हो जाएगा।
मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के कॉलेजों की प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। यूपी समेत अन्य बोर्डों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बावजूद आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर जहां शिक्षक और विद्यार्थी परेशान हैं। वहीं, एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय का कहना है कि विश्वविद्यालय स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद आवेदन लिए जाएंगे। एलबीएस समेत अन्य कॉलेजों में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन लेने की तैयारी की जा रही है।
चारों जिलों में विद्यार्थियों को पोर्टल खुलने का इंतजार
मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय में आवेदन शुरू होने का गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के कुल 167 कॉलेजों को इंतजार है। शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल खुलने के बाद ही बच्चे सही मार्गदर्शन के साथ ही रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम में प्रवेश पाकर पढ़ाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की गई है। जल्द ही प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को आसानी होगी।