{"_id":"5d6803e98ebc3e939e46e78c","slug":"anti-corruption-team-arrested-abkari-babu-while-taking-bribe-gonda-news-lko478748031","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते आबकारी बाबू को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते आबकारी बाबू को दबोचा
विज्ञापन
गोंडा के कोतवाली नगर में एंटी करप्शन टीम के साथ घूस लेने के आरोप में पकड़ा गया आबकारी विभाग का वरि?
- फोटो : GONDA
गोंडा। एंटी करप्शन की टीम ने गुरूवार को आबकारी विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आबकारी बाबू पर पूर्व में देशी शराब के ठेकेदार से सिक्योरिटी मनी लौटाने को 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी बाबू को पकड़ने के बाद कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया है। एंटी करप्शन के निरीक्षक सुरेश नरायन सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस शुक्रवार को आरोपी बाबू को गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण अदातल में पेश करेगी। जिसके बाद बाबू की रिमांड ली जाएगी।
एंटी करप्शन के निरीक्षक सुरेश नरायन सिंह ने बताया कि गोंडा जनपद के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कचनापुर गांव के रहने वाले विजय प्रकाश सिंह को 2018-19 में शहर के फोरविसगंज में देशी शराब की दुकान का आवंटन हुआ था। निरीक्षक के मुताबिक विजय ने आबकारी विभाग में दुकान के लिए 8.51 लाख हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा की थी। मगर बाद में दुकान का आवंटन दूसरे व्यक्ति को कर दिया गया। विजय ने विभाग में जमा सिक्योरिटी मनी की मांग की तो आबकारी विभाग गोंडा में तैनात वरिष्ठ सहायक मुर्तजा हुसैन ने उससे सिक्योरिटी मनी वापस करने को 20 हजार रुपये की मांग की।
निरीक्षक के मुताबिक वरिष्ठ सहायक सिक्योरिटी मनी वापस करने के लिए विजय प्रकाश को दौड़ाते रहे। इससे तंग आकर उसने एंटी करप्शन में वरिष्ठ सहायक की शिकायत की थी। निरीक्षक सुरेश नरायन सिंह ने बताया कि विजय के साथ मिलकर उन्होंने वरिष्ठ सहायक को पकड़ने का प्लान किया। इसके बाद गुरुवार को वह अपनी टीम के निरीक्षक हरी सिंह, शैलेंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह, मुख्य आरक्षी वेदप्रकाश मिश्रा, जयराम पाल, हिमामुद्दीन व जफरूद्दीन के साथ गोंडा पहुंचे। इसके बाद विजय को टीम ने बाबू को देने के लिए दस हजार रुपये दिए। जिसे विजय बाबू को दस हजार रुपये घूस देने पहुंचा। तभी वरिष्ठ सहायक मुर्तजा हुसैन को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मामले में निरीक्षक सुरेश नरायन सिंह ने कोतवाली नगर में आबकारी विभाग के वरिष्ठ सहायक मुर्तजा हुसैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। निरीक्षक सुरेश नरायन सिंह ने बताया कि पकड़े बाबू को कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस आरोपी वरिष्ठ सहायक को गोरखपुर के भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश करेगी। जिसकी रिमांड ली जाएगी।