फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Answer sought from Deputy Commissioner of Industry, Balrampur

Gonda News: बलरामपुर के उपायुक्त उद्योग से मांगा जवाब

Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from Deputy Commissioner of Industry, Balrampur
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में बैंक में उद्यमियों के लिए हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए। हेल्प डेस्क पर बैंक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने को कहा गया। वहीं योजनाओं में प्रगति खराब मिलने पर बलरामपुर के उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी जिलों में समय से उद्योग बंधु की बैठक की जाएं। बैठक में जो भी समस्याएं निकल कर आएं उसका निस्तारण कराया जाए। आयुक्त ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में अभ्यर्थियों की सत्यापन प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई। शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। बलरामपुर उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मंडल स्तर पर 352 के लक्ष्य की जगह 294 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृत किया है। 274 को ऋण दिया। जबकि एक जनपद एक उत्पादन योजना में 213 के लक्ष्य की तुलना में 113 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृत करते हुए 102 लोगों को ही ऋण उपलब्ध कराया गया। लघु उद्योग भारती के महामंत्री शिवकुमार सोनी ने मंडलायुक्त को सम्मानित किया। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन सहित उद्यमी उपस्थित रहे। इधर, डीएम नेहा शर्मा ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed