फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Another FIR ordered in Mankapur Gurdwara case

Gonda News: मनकापुर गुरुद्वारा प्रकरण में एक और एफआईआर का आदेश

Tue, 06 Feb 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Another FIR ordered in Mankapur Gurdwara case
गोंडा। बहुचर्चित मनकापुर गुरुद्वारा प्रकरण में कोर्ट ने भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पर मुकदमा लिखवाने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में अदालत ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को नामजद कर केस दर्ज करने के लिए मनकापुर कोतवाली पुलिस को आदेशित किया है। एसीजेएम-प्रथम की कोर्ट ने यह आदेश कुलवंत कौर के प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने जिन्हें आरोपी बनाने का आदेश दिया है, वह सभी गुरबचन कौर के परिवारीजन हैं। इन्हीं लोगों ने बीते दिनों भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, दो पुलिस अफसरों समेत 12 लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज कराया था। सांसद समेत अन्य लोगों पर यह मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर के भगत सिंह नगर की रहने वाली कुलवंत कौर ने सात अक्तूबर 2023 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम की अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-156 (3) के तहत प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि अमरजीत सिंह, स्वर्णपाल सिंह, गिन्नी उर्फ शरणजीत कौर, सुरेंद्र कौर व मनजीत ने प्रार्थिनी के मकान का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा लिया। साथ ही अलमारी में रखे पचास हजार रुपये व कुछ आभूषण व जेवरात भी गायब कर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज भी की।

इस मामले में शिकायत के बाद भी कोतवाली और एसपी कार्यालय पर कोई सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने अदालत की शरण ली। एसीजेएम-प्रथम नासेहा वसीम ने यह प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए दूसरे पक्ष से जुड़े पांचों आरोपियों के खिलाफ मनकापुर कोतवाली पुलिस को उचित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed