फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   An outsider woman clashed with an ASHA worker for preventing her from taking the patient out

Gonda News: मरीज को बाहर ले जाने से रोकने पर आशा कार्यकर्ता से भिड़ी बाहरी महिला, हंगामा

Tue, 28 Oct 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
An outsider woman clashed with an ASHA worker for preventing her from taking the patient out
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक महिला मरीज को बाहर ले जा रही थी। रोकने पर आशा कार्यकर्ता से विवाद हो गया। दोनों के बीच हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस मामले में आशा कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। सीएमएस ने भी पुलिस को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

विकासखंड रुपईडीह के निबिहा परसपुर की आशा कार्यकर्ता माधुरी का कहना है कि वह मंगलवार को मरीज लेकर जिला महिला अस्पताल आई थीं। वह उसे भर्ती करा रही थीं, तभी एक बाहरी महिला ने आकर मरीज व उसके परिजनों से बातचीत की। इसके बाद वह मरीज को लेकर बाहर ले जाने लगी। मना करने पर बाहरी महिला उनसे भिड़ गई। मारपीट शुरू कर दी। अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव किया। इसी दौरान उनकी माला चोरी हो गई। माधुरी ने पुलिस व सीएमएस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि आशा कार्यकर्ता व एक बाहरी महिला के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। आशा कार्यकर्ता उनसे मिली थी। इस पर कोतवाली पुलिस को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विवेक त्रिवेदी का कहना है कि प्रकरण जानकारी में है। गुरुनानक चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed