फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   An old man died due to electric shock while installing a fan

Gonda News: पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 11 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
An old man died due to electric shock while installing a fan
बभनान (गोंडा)। छपिया के खम्हरिया खुर्द गांव निवासी नन्हे (63) की सोमवार को पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे कमलेश ने बताया कि पिता गांव में मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार को वह पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आ गए। बभनान चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि नन्हे की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में तीन बेटे हैं। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

नवाबगंज के युवक की अयोध्या में ट्रेन की चपेट में आने से मौत
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज में कटी तिराहे के पास रहने वाले आकाश शर्मा (20) की रविवार रात अयोध्या में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ रविवार रात आठ बजे अयोध्या गए थे। जहां कांशीराम कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। वह दो भाई-बहन में बड़े थे। पिता ओमप्रकाश व माता सुमन की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों भाई-बहन अपने ननिहाल अयोध्या में रहते हैं। वहीं, आकाश कटी तिराहे पर अपने पैतृक आवास में रहते थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

गुजरात में मौत के बाद शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के मुजेहना निवासी अजय कुमार बीते एक अगस्त को गुजरात के राजकोट में छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से उन्हें गोंडा लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला व आठ वर्षीय बेटा जय यादव है। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed