फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amazing enthusiasm: Voters standing firm even in the sun

गजब का उत्साह : धूप में भी डटे रहे मतदाता

Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Amazing enthusiasm: Voters standing firm even in the sun
गोंडा। निकाय चुनाव के लिए मतदान में बृहस्पतिवार को वोटरों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लग गईं और यह सिलसिला मतदान समाप्त होने तक निरंतर चलता रहा। स्थिति यह हो गई कि तपती दुपहरी में भी महिलाएं लाइन में लगी दिखीं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने भी खूब पसीना बहाया और एक-एक मतदाता को ढूंढ़-ढूंढ़कर पोलिंग बूथों पर भेजा।
विज्ञापन

तमाम पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से कुछ देर पहले ही दर्जनों मतदाता पहुंच गए। लोगों को लगा कि दिन में गर्मी के बीच भीड़भाड़ में परेशानी होगी, इसलिए सुबह ही वोट डाल दिया जाए। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र मारवाड़ इंटर कॉलेज पर सुबह के वक्त खूब जोश दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष वोट डालने पहुंचे मगर 10 बजे के बाद मतदान की गति धीमी हो गई। बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यहां 12 बजे के बाद फिर से भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला मतदान केंद्र पर तीन बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मतदाता आरोप लगा रहे थे कि मतदान की गति बेहद धीमी है, इस वजह से भीड़ अधिक एकत्रित हो रही है, लेकिन जो भी कतार में लगे थे सभी ने वोट डाले। नगर की सरकार चुनने के लिए लोगों में खूब उत्साह दिखा। दोपहर में तेज धूप में भी मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed