फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amar Ujala's blood donation camp tomorrow

अमर उजाला का रक्तदान शिविर कल

Sun, 29 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's blood donation camp tomorrow
गोंडा। अमर उजाला की ओर से एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया जाएगा। इस शिविर में महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान एक पुण्य कार्य है। इस कार्य में हर बार जिले के तमाम महादानियों ने रक्तदान किया है। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण लाल ने बताया कि रक्तदान हर चार माह पर किया जा सकता है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। इससे किसी गरीब व जरूरतमंद को सहायता मिलती है। सीएमएमस ने कहा कि बीते 29 जून को अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन

इसमें तमाम लोगों ने रक्तदान किया था। इसके कारण कई लोगों को जीवनदान मिला है। यह पुण्य का कार्य है। एक अक्तूबर को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी महादानी अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए रक्तदाता अरुण मिश्र के मोबाइल नंबर 9450464463, संजय तिवारी 9450519634 तथा अजीत सिंह लवी के नंबर 9125412434 पर संपर्क कर सकता है। या फिर एक अक्तूबर को सीधे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक पहुंच कर अपना योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed