फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Allegation of vandalism at religious place

Gonda News: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का आरोप, विरोध में प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Allegation of vandalism at religious place
गोंडा। परसपुर के सकतपुर के पुरवाघाट में ग्रामीणों ने पानी की टंकी का निर्माण कराने के लिए धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव से सटी बंजर खाते की तकरीबन डेढ़ बीघा सरकारी भूमि में सैकड़ो वर्ष पुराना बाबा श्यामदास का समाधि स्थल है। उसी में ब्रह्मचारी बाबा का स्थान होने के साथ ही धार्मिक मंडप था। आरोप है कि ग्राम प्रधान की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर पूजा मंडप को ढहा दिया गया। हरे पेड़ को भी काटकर नुकसान पहुंचाया गया। ननकू पुजारी, राजपाल, जोखनलाल, अमरेश कुमार, संतोष, अर्जुन, ओमप्रकाश, विमला, पूजा, रेनू समेत दर्जनों लोगों ने विरोध में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। उधर ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद का कहना है कि सरकारी भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

वहीं, वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि बिना अनुमति के हरा पेड़ काटने की जानकारी मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का आरोप गलत है। जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के लिए बजट पास हुआ है। पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed