फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   All-round development of workers happens through practice classes

Gonda News: अभ्यास वर्ग से होता कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास

Sat, 14 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
All-round development of workers happens through practice classes
गोंडा। हारीपुर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने सैद्धांतिक भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास होता है। इसमें सिद्धांत, मॉडल और पेशेवर दक्षता शामिल है। यह प्रशिक्षण व्यक्ति को परिवारों, समूहों, संगठनों और समुदायों के साथ काम करने के लिए आधार प्रदान करते हैं। दूसरे दिन के तृतीय सत्र में प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि प्रांत अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को एबीवीपी की कार्यप्रणाली, विभिन्न स्तरों पर संपर्क स्थापित करने, संवाद व प्रवास करने, सदस्यता बढ़ाने, सक्षम इकाई बनाने और परिसर में कार्य करने के तरीकों पर प्रशिक्षित किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed