फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Agitation started against the proposal of garbage plant

Gonda News: कचरा प्लांट के प्रस्ताव के विरोध में आंदोलन शुरू

Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Agitation started against the proposal of garbage plant
गोंडा। शहर से सटे कलंदरपुर चौबे गांव में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिला प्रशासन से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र का कचरा निस्तारित करने के लिए कलंदरपुर चौबे गांव में 0.081 हेक्टेयर भूमि चिह्नित किए जाने की सूचना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को ग्राम प्रधान दिनेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन

फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, अधिवक्ता महासंघ मंडल अध्यक्ष अखंड आनंद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जमुना सिंह ने नगर पालिका के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि शहर का कूड़ा आबादी के पास नहीं डाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि गांव में कूड़ा डंप करने से लोगों की सेहत खराब होगी। हस्ताक्षर अभियान में विवेकानंद मिश्र, लाल साहब तिवारी, सत्यदेव तिवारी, शिवकुमार मिश्र, शैलेश तिवारी, माधवराज शुक्ल, रामफेर मिश्र, अर्जुन प्रसाद मिश्र, अयोध्या प्रसाद मिश्र, राम उजागर शुक्ल, उमाकांत मिश्र, संतोष कुमार चतुर्वेदी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed