फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After voting, candidates spent the day with supporters

Gonda News: मतदान के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों संग गुजारा दिन

Tue, 21 May 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
After voting, candidates spent the day with supporters
महिलाओं से बात करतीं श्रेया वर्मा। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। मतदान के बाद दूसरे दिन मंगलवार को प्रमुख प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ दिन गुजारा। भीषण गर्मी के बावजूद चुनाव प्रचार में जुटे समर्थकों व मतदाताओं का आभार जताते हुए लंबे समय बाद परिवार के साथ सुकून की सांस ली। इस दौरान समर्थकों ने अपने-अपने बूथ का गुणा-भाग समझाया। कहां अधिक वोट मिले और किसने धोखा दिया। इसकी समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


गोंडा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे कीर्तिवर्धन सिंह ने मनकापुर कोट स्थित अपने आवास पर समर्थकों व परिजनों के साथ पूरा दिन गुजारा। उन्होंने बारी-बारी से लोगों से पोलिंग का हाल जाना। इस दौरान गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व छपिया से ब्लॉक प्रमुख अनिल पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने बताया कि लंबे समय के बाद आज फुरसत मिली है। पूर्व की भांति यहां आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे करण भूषण सिंह ने अपने विश्नोहरपुर आवास से मंगलवार को सुबह उठकर व्यायाम किया। नाश्ता करने के बाद अयोध्या जाकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी पर प्रसाद चढ़ाकर महाबली से जीत की प्रार्थना की। वहां से लौटकर उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर चुनाव की समीक्षा की। तभी जानकारी मिली कि तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पंडित पुरवा चौखड़िया में केशव पाठक के बड़े भाई का निधन हो गया है। करण ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो महीने तक मैराथन चुनाव प्रचार के बाद फ्री होकर इंडी गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों ने परिवार व समर्थकों के साथ समय गुजारा। कैसरगंज से गठबंधन प्रत्याशी रहे भगतराम मिश्र ने मंगलवार को भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना के बाद अपने बहराइच स्थित आवास पर समर्थकों के बीच नजर आए। दिनभर लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र का हाल बताया। समर्थकों ने गुणा-गणित समझाते हुए उनके जीत का दावा किया, लेकिन भगतराम ने कहा मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है, वह जो करेंगे मेरे लिए उचित होगा। उन्होंने सभी मतदाताओं व समर्थकों का आभार जताया। गोंडा से गठबंधन प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने अपने बाराबंकी स्थित आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की। समर्थकों का आभार जताया। इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए गोंडा के कई समर्थकों से बातचीत कर चुनाव का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed