फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration to reach villages; benefits of schemes to be provided.

Gonda News: गांवों में पहुंचेगा प्रशासन, मिलेगा योजनाओं का लाभ

Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Administration to reach villages; benefits of schemes to be provided.
गोंडा। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को अब ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर मौके पर आवेदन, सत्यापन और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएगा। इसके लिए 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। 26 सितंबर से आठ अक्तूबर तक सभी विकासखंडों में सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को तैयारी और निगरानी के निर्देश दिए हैं। अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से शुरुआत होगी। इसमें लाभार्थियों की सूची तैयार करने के साथ स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम होंगे। अस्पतालों में फल वितरण और विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट भी बांटी जाएगी। सरकार आपके द्वार शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न योजनाओं के आवेदन और सत्यापन की सुविधा मिलेगी। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम चौपालों में योजनाओं की पहुंच का फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में ग्राम पंचायतवार विकास कार्यों का डिजिटल डाटा बैंक तैयार होगा। इसमें काम से पहले और बाद के फोटो, वीडियो व ड्रोन फुटेज शामिल किए जाएंगे। सात अक्तूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और 17 अक्तूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा। स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशामुक्ति और डिजिटल साक्षरता समेत 25 सेवा गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed