{"_id":"66f1acbf793304942d0a7e83","slug":"administration-should-ensure-cleanliness-and-electricity-supply-during-navratri-gonda-news-c-100-1-gon1002-124231-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवरात्र में साफ-सफाई के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवरात्र में साफ-सफाई के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन
Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल ने आगामी 03 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र में नगर में विशेष साफ-सफाई व पूजा के दौरान रात्रि में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया है।
राजा मोहल्ला स्थित केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के शिविर कार्यालय में सोमवार को पूजा पंडालों के आयोजकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें तैयारियों पर चर्चा करते हुए अरुण ने कहा कि शारदीय नवरात्र में नगर में 150 से अधिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन किया जाएगा। इस दौरान देर रात तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहेगी। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा सभी दुर्गा पूजा पंडालों समेत सड़क व मोहल्लों में विशेष साफ सफाई के साथ नालियों में कीटनाशक दवा व चूने का छिड़काव कराने की मांग की गई है। पूजा के दौरान रात्रि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने समेत पूजा पंडालों में सुरक्षा, नागरिक यातायात आदि समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया है। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आयोजकों से दुर्गा पूजा के दौरान शास्त्रीय मर्यादा के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन करने का अनुरोध किया है।