फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accused spread panic by firing at birthday party in restaurant in Gonda case registered against four

UP News: रेस्टोरेंट पर बर्थडे-पार्टी में आरोपियों का धावा, फायरिंग कर फैलाई दहशत; चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने देर रात तक मशक्कत की। छानबीन के बाद केस दर्ज किया। घटना गांधी पार्क के पास स्थित रेस्टोरेंट की है। मौके से जिंदा कारतूस व खोखे बरामद हुए।

विज्ञापन
accused spread panic by firing at birthday party in restaurant in Gonda case registered against four
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शुक्रवार की रात बाइक सवार हमलावरों ने धावा बोल दिया। तीन राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर कातिलाना हमले का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क के सामने स्थित निजी रेस्टोरेंट की है। 

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन ने बताया कि आकाश सिंह, अर्जुन सिंह व अन्य मित्रों के साथ शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे गांधी पार्क के पास पीआर रेस्टोरेंट में दोस्त अंश गुप्ता की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर काली स्कार्पियो (यूपी 43-एडब्ल्यू 8208) सवार तीन राउंड लगाकर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: पैसों के लिए आरोपियों का कारनामा, नौकरी का झांसा देकर युवक को भेज दिया किर्गिस्तान, हड़पी मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से की फायरिंग

इसके बाद एक स्कूटी पर सवार अंकित सिंह, विशाल सिंह और अर्पित पांडेय के अलावा स्कार्पियों से शिवम सिंह आ धमके। इस दौरान अंकित व विशाल के हाथ में पिस्टल व तमंचा था। आरोप है कि जान से मारने की नियत से आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाला

इस दौरान घंटों तक आसपास अफरातफरी का माहौल रहा है। सूचना पाकर पहुंची नगर कोतवाल मनोज पाठक, एसओजी प्रभारी शादाब आलम और सीओ सिटी सौरभ वर्मा ने छानबीन की है। एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाला गया है। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा... पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा
 

घटना के फायरिंग के निशान खोजती रही पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फायरिंग के निशान खोजती रही। फायरिंग स्थल पर एक छर्रा भी पुलिस को मिलने का दावा मौजूद लोगों ने किया। इसके पूर्व डायल 112 की टीम ने भी फायरिंग के निशान की पड़ताल कर वीडियो बनाई, जिसका दावा राजन सिंह आदि ने किया। फिलहाल पुलिस देर रात तक यह पता करने में लगी रही कि फायरिंग करने का उद्देश्य क्या था। 
 

पुलिस को इस बात पर संदेह था कि आखिर छर्रा तक किसी को नहीं लगा। फायरिंग लोगों के पहले तक ही क्यूं हुई। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद भी पुलिस का इस बात का संदेश दूर नहीं हो सका कि फायरिंग का मकसद क्या था। घटना की सूचना पर अवध केसरी सेना के नील ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट समेत काफी लोग मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, बोले- नोटबंदी ने स्लो पॉइजन के जैसे आम आदमी को बनाया शिकार
 

सियासी सरपरस्ती में युवाओं के बीच चल रहा गैंगवार

शहर में लंबे समय से सियासी सरपरस्ती में गैंग्स तैयार होते रहे हैं। कभी महाकाल तो कभी इब्राहिम गैंग चर्चा में रहा। घटनाएं भी कम नहीं हुईं लेकिन एफआईआर के दांव में आरोपितों की संख्या बढ़ती चली गई। अब स्थिति यह है कि युवाओं का एक तबका ऐसा है जो एक दूसरे को देख लेने का बहाना खोजता रहता है। 
 

इनका मन बढ़ाने वाले कौन हैं, यह किसी छुपा नहीं है लेकिन पुलिस भी एफआईआर के दायरे में कार्रवाई करके अपना पल्ला झाड़ लेती है। शहर में एक बार फिर आपसी रंजिश में बदले की भावना के साथ आपराधिक वारदातें शुरू हो गईं हैं। इन पर अंकुश के लिए ठोस कार्रवाई से पुलिस के कदम भी मजबूती से खड़े नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed