फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bike rider kidnapped four children in Lucknow police checking CCTV footage

UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा... पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा

Sat, 09 Nov 2024 02:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 02:53 PM IST
सार

राजधानी में बाइक सवार युवक ने चार बच्चों को अगवा कर लिया। घटना विभूतिखंड के मंत्री आवास के पास की है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। आगे पढ़ें और जानें पूरी हकीकत... 

विज्ञापन
bike rider kidnapped four children in Lucknow police checking CCTV footage
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड में शनिवार सुबह बाइक सवार ने चार बच्चों को अगवा कर लिया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।

विज्ञापन


विभवखंड एक निवासी आशाराम का 11 वर्षीय बेटा गुल्लू दोस्त विष्णु 10, भाई ब्रह्मा 9 और अब्दुल रहमान 7 दोपहर करीब एक बजे विभूतिखंड में मंत्री आवास के पास टहल रहे थे। इलाके के एक दुकानदार ने बताया कि बच्चों के पास एक बाइक सवार आ कर रुका और कुछ बातचीत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की

इसके बाद चारों बच्चे बाइक में बैठ कर कहीं चले गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक दुकानदार से पूछताछ की। फुटेज भी देखे।


करीब पौने तीन बजे बच्चे घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अगवा नहीं किया गया था। बल्कि वह लिफ्ट मांगकर घूमने गए थे। अब पार्क में घूमने के बाद वापस लौट आए हैं। बात सुनकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed