{"_id":"672f56ac6af91bc1340547d5","slug":"accused-sent-youth-to-kyrgyzstan-on-pretext-of-giving-him-job-in-lucknow-swindled-1-80-lakh-from-him-2024-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पैसों के लिए आरोपियों का कारनामा, नौकरी का झांसा देकर युवक को भेज दिया किर्गिस्तान, हड़पी मोटी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पैसों के लिए आरोपियों का कारनामा, नौकरी का झांसा देकर युवक को भेज दिया किर्गिस्तान, हड़पी मोटी रकम
Sat, 09 Nov 2024 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:05 PM IST
सार
पैसों के लिए आरोपियों ने बड़ा कारनामा किया। नौकरी का झांसा देकर युवक को किर्गिस्तान भेज दिया। उससे मोटी रकम हड़प ली।
विज्ञापन
luggage bag flight (Demo)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में युवक से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में युवक ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। ठगों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर किर्गिस्तान भेज दिया। आरोप ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी और उसके साथियों पर है।
विज्ञापन
मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही का है। यहां रहने वाले पवन कुमार वर्मा नौकरी की तलाश थी। इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां स्थित अलकसवा ट्रेवल एंड टूर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी विदेश में लोगों की नौकरी लगवाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा... पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा
विज्ञापन
जालसाजों ने किर्गिस्तान का वीजा दे दिया
कंपनी से संपर्क करने पर आयशा नाम की महिला ने उनसे कार्यालय आने को कहा। वहां पहुंचने पर आयशा व अन्य कर्मचारियों ने किर्गिस्तान में पैकिंग हेल्पर की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बदल उन्होंने 1.80 लाख रुपये मांगे। भुगतान होने पर जालसाजों ने उन्हें किर्गिस्तान का वीजा दे दिया।न तो नौकरी का पता, न रहने की जगह
पवन जब किर्गिस्तान के अलमाटी पहुंचे तो पता चला कि न तो नौकरी थी, और रहने की जगह। उन्होंने ने जब ठगों से विरोध जताया। इस पर आरोपियों ने वहीं उसकी हत्या करवाने और भारत न लौटने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत
ठेकेदार दंपती समेत तीन पर ठगी का केस
एक अन्य मामले में युवक ने ठेकेदार दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ 16 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
वृंदावन कॉलोनी निवासी कृष्ण बिहारी राय के मुताबिक एकता नगर में उनकी जमीन है। जमीन पर दो मंजिला मकान बनाने का ठेका उन्होंने सुरेंद्र सिन्हा और उनकी पत्नी को दिया था। इसके बदले कृष्ण बिहारी ने दोनों के खाते में 16 लाख ट्रांसफर किए थे। मगर काम शुरू नहीं हुआ। विरोध पर सुरेंद्र, पत्नी और साले ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई के मुताबिक केस दर्ज किया है।