फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said demonetisation has made common man its victim like slow poison

UP News: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, बोले- नोटबंदी ने स्लो पॉइजन के जैसे आम आदमी को बनाया शिकार

Sat, 09 Nov 2024 01:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 01:08 PM IST
सार

लखनऊ में अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में खजांची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नोटबंदी ने स्लो पॉइजन के जैसे आम आदमी को अपना शिकार  बनाया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said demonetisation has made common man its victim like slow poison
अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची का 8वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि नोटबंदी के किसी भी दावे को सरकार पूरा नहीं कर पाई। नोटबंदी केवल दिखावटी बनकर रह गई। एक स्लो पॉइजन के जैसे इसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को शिकार बनाया। 

विज्ञापन


कहा कि जीएसटी ने भी लोगों का नुकसान किया। भाजपा को याद दिलाने के लिए हम खजांची का जन्मदिन मनाते हैं, बैंक में इसका जन्म हुआ था, भाजपा को बच्चे के भविष्य की चिंता करनी थी। एनकाउंटर वालों का काउन डाउन शुरू हो गया है, इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। खुद पर सच्चे मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

कलयुग में सब उल्टा होता है

संत समाज में झगड़ा करवा रहे हैं। जो अपने से ऊपर किसी को ना समझे वो कैसे योगी। इनकी योग्यता की परीक्षा करवानी पड़ेगी। व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। ये आजादी का नहीं बर्बादी का अमृत काल है। कलयुग में सब उल्टा होता है, और ये सब उल्टा कर रहे हैं। 


यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान

 सत्ता का अनुचित दुरुपयोग हो रहा

कहा कि हमारे यहां मौनी और मुनि की परंपरा है, जो जितना जानी वो उतना चुप होता है। जिनका काम सरकार चलाना है, वो बुलडोजर चला रहे हैं। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी इनपर जुर्माना लगाया है। उत्तर प्रदेश में शक्ति और सत्ता का अनुचित दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed