फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accusation of murdering a married woman and hanging her body from a noose

Gonda News: विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering a married woman and hanging her body from a noose
कोमल उर्फ नीतू। फाइल फोटो 
खरगूपुर। कमड़ावा दुबेपुरवा में 26 वर्षीय कोमल उर्फ नीतू की शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के मामा ने आरोप लगाया है कि कोमल को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला गया। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए साड़ी के सहारे छज्जे के हुक से शव लटका दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना ग्राम पंचायत के भगौती पुरवा निवासी संगम लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भांजी कोमल उर्फ नीतू की शादी करीब आठ वर्ष पहले कमड़ावा ग्राम पंचायत के दुबेपुरवा निवासी पूजाराम के बेटे गोविंद लाल से हुई थी। मामा का आरोप है कि ससुर पूजाराम की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कोमल को प्रताड़ित करते थे। उसकी पिटाई की जाती थी।
विज्ञापन


संगम लाल का आरोप है कि शनिवार शाम को पति गोविंद लाल, देवर हरिकेश और लल्ला, चचिया ससुर राधेश्याम व उनकी पत्नी ने कोमल को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे तो कोमल का पैर जमीन से छू रहा था। इसे देखकर उन्हें मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने हत्या की आशंका जताई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मृतका के मामा की तहरीर पर पति, दो देवर, चचिया सास व ससुर के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।

रक्षाबंधन पर मायके आई थीं कोमल
मृतका के मामा संगम लाल ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन कोमल मायके आई थीं। उसी दिन पति उन्हें मायके से ससुराल लेकर गया था। दो दिन बाद ही कोमल की मौत की खबर मिली। कोमल के पांच वर्षीय बेटा शुभ और ढाई वर्षीय बेटी शुभी है। कोमल की मौत से मां शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed