फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accusation of harassing a young woman by threatening to get her marriage called off

Gonda News: शादी तुड़वाने की धमकी देकर युवती को परेशान करने का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accusation of harassing a young woman by threatening to get her marriage called off
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शादी तुड़वाने की धमकी देने, फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, युवती का विवाह नवंबर 2026 में होना तय हुआ है। गांव के रहने वाले रिंकू और सोनू लगातार युवती की मां को फोन कर गाली-गलौज करते हुए शादी तुड़वाने की धमकी दे रहे थे। युवती का आरोप है कि आठ अगस्त को भी आरोपियों ने उसे और परिजनों को परेशान किया। सुमन यादव, रामबहादुर यादव की पत्नी, अखिलेश यादव और अन्य ने युवती की फोटो व आपत्तिजनक फोटो गांव के लोगों को दिखाकर उसे और उसके परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसे ब्लैकमेल कर कई किस्तों में करीब एक लाख रुपये लिए और इसके बावजूद उसकी फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने रिंकू यादव, सोनू यादव, सुमन यादव, अखिलेश यादव, रामबहादुर यादव की पत्नी और छोटू उर्फ अरविंद जायसवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed