{"_id":"6a53f63209edf697d1060304","slug":"accusation-of-cyber-fraud-under-the-pretext-of-securing-a-job-gonda-news-c-100-1-slko1026-162130-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का आरोप
Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से साइबर ठगी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर हेल्प डेस्क की जांच में संदिग्ध मोबाइल नंबर से जुड़ीं चार साइबर शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज मिली थीं।
पुलिस के मुताबिक, साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से एनसीआरपी पोर्टल पर प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान मोबाइल नंबर 7460031708 की लोकेशन गोंडा की मिली। नंबर की जांच करने पर एनसीआरपी पोर्टल पर चार शिकायतें दर्ज पाई गईं। इन शिकायतों में उक्त मोबाइल नंबर का इस्तेमाल साइबर वित्तीय अपराध में किया जाना सामने आया।
जांच में पुलिस को पता चला कि इस मोबाइल नंबर से जुड़े दो बैंक खातों में लाखों रुपये की रकम जमा हुई है। इनमें एक एचडीएफसी बैंक खाता संख्या 50100809522880 में करीब 3,43,822 रुपये तथा दूसरे एक्सिस बैंक खाता संख्या 925010037020388 में करीब 3,47,873 रुपये जमा होना पाया गया।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर धारक की पहचान के लिए साइबर सेल से जानकारी मांगी गई। साइबर सेल से मिली फोटो कैफ (ग्राहक पहचान पत्र) के आधार पर मोबाइल नंबर का धारक राज शर्मा निवासी सेमरा दम्मन, थाना कोतवाली नगर, गोंडा पाया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वर्तमान में राज शर्मा इमिलिया गुरुदयाल मोहल्ले में सिंघल सरिया वाली गली में रहता है। पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर वित्तीय अपराध से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।