{"_id":"63348e08f612375f26789ad0","slug":"accident-teacher-injured-gonda-gonda-news-lko6505539142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, शिक्षक दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, शिक्षक दंपती घायल
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के खरगूपुर बाईपास के समीप गड्ढे में पलटी कार। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग पर मंगलवार देररात धानेपुर पॉवर हाउस के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को खरगूपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलट गई। जिससे शिक्षक दंपती घायल हो गए।
धानेपुर थाना क्षेत्र में पॉवर हाउस के पास गोंडा-उतरौला मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान बबलू उर्फ निरंकार (32) निवासी सिंहपुर के रूप में की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बबलू के पिता दीपक कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुधवार को पृथ्वीनाथ से खरगूपुर बाईपास पर तीव्र गति से जा रही कार बेकाबू होकर गढ्ढे में पलट गई। कार सवार मरौटिया गांव निवासी अजय तिवारी रुपईडीह के बनघुसरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं, पत्नी आशा तिवारी इटियाथोक में शिक्षिका हैं, दोनों को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।