फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,fire

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, आशाकर्मी समेत तीन घायल

Sun, 17 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident,fire
गोंडा। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक आशा कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पड़री बल्लभ गांव निवासी सूर्यभान (35) शनिवार देर रात बाइक से मनकापुर के ग्राम समरूपुर मजरा जनकपुर जा रहा था। इसी दौरान मनकापुर-कहोबा मार्ग पर बीरेपुर गांव के पास अचानक ट्राली में पीछे से बाइक टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाल मनकापुर मौके पर पहुंचे। घायल युवक को पुलिस जीप से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने सूर्यभान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर अपने गांव पड़री बल्लभ चले गए। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
वहीं, गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर नौवागांव तिराहे के पास शनिवार देर शाम से एक कंबाइन मशीन सड़क पर खड़ी थी। सोमवार सुबह बाइक सवार तीन लोग पीछे से इसी कंबाइन मशीन में घुस गए। इससे बाइक सवार ग्राम हर्रेया झूमन के शेषराम (29), उसकी मां श्याम पता (50) और आशा बहू खुशबूनिशां (32) घायल हो गईं। ये तीनों बाइक से गोंडा से लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। मगर शेषराम की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, शेषराम की मां श्यामपता व आशा बहू खुशबूनिशा का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस कंबाइन मशीन को रास्ते से हटाकर थाने ले आई।
विज्ञापन

वहीं, बकठोरवा बाजार के पास बलरामपुर की तरफ से गोंडा जा रही पिकअप पान की गुमटी से टकरा गई। इससे गुमटी के पास सो रहे तौफीक (42) निवासी बकठोरवा घायल हो गया। जबकि गुमटी में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed