{"_id":"719577019ba098ea667830d440f2a64e","slug":"absent-two-teacher-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो शिक्षक निलंबित
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को रुपईडीह ब्लाङ्खक के विभिन्न परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन कीकार्रवाई की गई है और एक अनुदेशका को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। दो अन्य अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिषदीय विद्यालयों की स्थिति जानने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन बीएसए ने किया था।
इस टीम में खंड शिक्षा अधिकारी रामराज, खंड शिक्षा अधिकारी पंडरीकृपाल यज्ञनारायन वर्मा समेत सात सदस्यीय टीम ने करीब एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा व रामराज ने बताया कि निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय अड़बड़वा के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अड़बड़वा के सहायक अध्यापक अमित सिंह कार्यदिवस में विद्यालय में अनुपस्थित पाये गए। इन दोनों के निलंबन की संस्तुति की गई।
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशिका तरंग चौधरी की अनुपस्थिति व शिकायतों पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गयी।
प्राथमिक विद्यालय मंगलनगर की सहायक अध्यापिका आशारानी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनीसराय के शिक्षक सुशील पाठक, प्राथमिक बभनी सराय के शिक्षक शिवानंद मिश्र और प्राथमिक विद्यालय खनवापुर के सहायक अध्यापक प्रेमनारायन भी अनुपस्थित पाए गए।
विद्यालय में अनुपस्थित मिलने पर इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। निरीक्षण टीम में ममता सिंह, अर्जुन वर्मा, ओंकार नाथ वर्मा, श्यामप्रताप सिंह शामिल रहे।